यूथ सिख सेवा समिति ने कराया 58 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार

भिलाई:-राहुल बारले-भिलाई में मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने बाबा बूढ़ा जी गुरुद्वारा साहिब के सहयोग से 58 वर्षीय हरबंश कौर का अंतिम संस्कार कराया।

जानकारी के अनुसार, विवेकानंद नगर, कोहका निवासी हरबंश कौर का आज निधन हो गया। वे नियमित रूप से कोहका गुरुद्वारा साहिब में आती थीं। उनके घर में केवल उनकी बुजुर्ग मां रहती हैं।

मृतका के निधन की जानकारी मिलते ही यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने तत्काल अपनी टीम को अंतिम संस्कार की सेवा के लिए भेजा। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मृतका को स्नान कराकर अंतिम अरदास की गई, जिसके बाद आगे की सभी सेवा समिति के सदस्यों ने संभाली।

शाम होने से पहले रामनगर मुक्तिधाम में हरबंश कौर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतका के परिचित भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।

यूथ सिख सेवा समिति की इस सेवा से एक बार फिर मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *