दुर्ग में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 8.85 ग्राम मादक पदार्थ समेत 9.94 लाख की संपत्ति जब्त

दुर्ग। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सुपेला थाना पुलिस ने हेरोइन यानी चिट्टा की बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8.85 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 9 लाख 94 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल रंग की कार में सवार दो व्यक्ति कोसानगर-गांधी नगर क्षेत्र में हेरोइन रखकर ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी मोह. इम्तियात उर्फ सरफराज के कब्जे से 2.65 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 53 हजार रुपये, और एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी मोह. फैजान के कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 24 हजार रुपये, एक मोटोरोला मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल कार क्रमांक CG 07 CV 3587 बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ सुपेला थाने में अपराध क्रमांक 1018/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से हेरोइन की बिक्री करने की तैयारी में थे। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस ठाकुर, उप निरीक्षक अमर दास गंगेले, पीएसआई विजेन्द्र डहरिया, पीएसआई अक्षय साहू, प्रधान आरक्षक आशीष अमर सिंह और प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *