बड़े भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, एक घर से उठीं तीन अर्थियां



धमतरी। मगरलोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे थे। परिवार पहले से बड़े भाई के निधन के सदमे में था, तभी इस हादसे ने पूरे घर को गहरे शोक में डुबो दिया।

जानकारी के अनुसार, दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें बड़े भाई के निधन की सूचना मिली। दोनों तुरंत बाइक से गांव धनोरा के लिए रवाना हुए। मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी और खड़मा के बीच उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और एक ही घर से तीन अर्थियां निकलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *