अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक की सामग्री जप्त

दुर्ग। थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 134 पौवा देशी शराब और 3 मोटरसाइकिल सहित कुल 1,03,400 रुपये की सामग्री बरामद की है।पुलिस को 14 और 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।पहली कार्रवाई में बीएसपी मेनगेट के पास एक आरोपी को मोटरसाइकिल में 42 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में पथरिया रोड स्थित ग्राम पाटिया तिराहा के पास 2 आरोपियों को 60 पौवा शराब सहित गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई में अन्य 2 आरोपियों को 32 पौवा शराब के साथ पकड़ा गया।तीनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

आरोपी

1 मुंशी राम पारधी (50 वर्ष), निवासी घटिया

2 खुर्दराजेन्द्र पाल (45 वर्ष), निवासी ग्राम खमतराई, थाना बेरला

3 संदीप वर्मा (27 वर्ष), निवासी ग्राम खमतराई, थाना बेरला

4 देवा बांधे (51 वर्ष), निवासी ग्राम भरनी, थाना धमधा

5 जागेश्वर गायकवाड (22 वर्ष), निवासी ग्राम ओटेबंद, थाना नंदिनी नगर

बरामद सामग्री

• 134 पौवा देशी शराब (कीमत 13,400 रुपये)

• 3 मोटरसाइकिल (कीमत 90,000 रुपये)

कुल कीमत: 1,03,400 रुपये

घटना का कारण

अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब का अवैध परिवहन और बिक्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *