वाहन किराया लेकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा – 10 वाहन जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार 🚨

दुर्ग
प्रार्थी आकुब खान के लिखित आवेदन पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 318(4), 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत नामजद आरोपी अमित कुमार सिंह एवं उसके साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण “माँ लक्ष्मी टूर एण्ड ट्रेवल्स” के नाम से वाहन किराये पर लेकर व्यवसाय संचालित करते थे। आरोपी वाहन मालिकों से विभिन्न प्रकार के चार पहिया वाहन किराये पर लेते थे, लेकिन उन्हें तय किराया भुगतान नहीं करते थे। इसके बजाय, वे उन वाहनों को अन्य व्यक्तियों के पास गिरवी रखकर अवैध रूप से धन अर्जित करते थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी अमित कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी चारभाटा थाना बागनदी जिला राजनांदगांव एवं वरुण सलामे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर गिरवी रखे गए वाहनों की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियों के कब्जे एवं उनके द्वारा गिरवी रखे गए स्थानों से कुल 09 चार पहिया वाहन एवं 01 मोटर साइकिल जप्त की गई।
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
🔹 घटना का कारण :
आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से छलपूर्वक वाहन किराये पर लेना, किराया भुगतान न करना एवं वाहनों को गिरवी रख देना।
🔹 घटनास्थल :
थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग


🔹 आरोपी का विवरण :
1 अमित कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी चारभाटा थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव
2 वरुण सलामे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़
🔹 जप्त सामग्री :
1 महिंद्रा स्कार्पियो CG 08 BD 6198
2 महिंद्रा स्कार्पियो CG 08 BL 4692

3 सुजुकी अर्टिगा CG 04 NV 5897
4 महिंद्रा थार CG 07 CS 0702
5 स्विफ्ट कार CG 04 CG 084364
6 टाटा पंच CG 08 AT 9355
7 बुलेट मोटर साइकिल CG 08 BF 0260
8 वरना कार CG 08 BG 2009
9 बलेनो CG 04 QR 9772
10 अर्टिगा CG 08 DC 5750


🔹 सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में वाहन बरामद किए गए, जिससे वाहन मालिकों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *