
दुर्ग |
कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष ट्रैफिक डायवर्सन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हल्के, मध्यम और भारी वाहनों हेतु अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
🔹 बैठक में बनी रणनीति
24 मार्च को भिलाई कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में अहम बैठक आयोजित हुई। इसमें पुलिस, जिला प्रशासन, NHAI, BSP और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने मिलकर डायवर्सन प्लान को अंतिम रूप दिया। सभी संभावित मार्गों का निरीक्षण कर ट्रैफिक दबाव और जाम की आशंकाओं का आंकलन किया गया।
🚗 हल्के वाहनों के लिए डायवर्सन
➤ दुर्ग से रायपुर की ओर
•एयरपोर्ट/नया रायपुर जाने वाले वाहन: नेवई–उतई–सेलूद–पाटन–अभनपुर मार्ग
•सुपेला/भिलाई/रिसाली से: उतई–सेलूद–ढौर–औरी–मोतीपुर–अमलेश्वर मार्ग
•खुर्सीपार/चरोदा से: सिरसा गेट–सिरसा खुर्द–औरी–मोतीपुर–अमलेश्वर
• नंदिनी/कुम्हारी क्षेत्र: टोल पार कर दाहिने पुल से सीमित आवागमन
➤ रायपुर से दुर्ग की ओर
• भनपुरी/टाटीबंध से: चंदनीडीह होकर पुराने रपटा पुल से कुम्हारी
•रायपुरा से: महादेवघाट–अमलेश्वर–मोतीपुर मार्ग
🚚 भारी व मध्यम वाहनों के लिए व्यवस्था
➤ दुर्ग से रायपुर
• कुम्हारी ब्रिज पर सिंगल लाइन मूवमेंट
• सुबह 8:30–10:30 बजे: बाफना टोल के पास रोका जाएगा
• 9 बजे–12 बजे: भिलाई इंडस्ट्रियल क्षेत्र से कुम्हारी जाना प्रतिबंधित
• वैकल्पिक मार्ग: मुरमुंदा–ओटेबंध–गुधेली–उरला (रिंग रोड-4)
➤ रायपुर से दुर्ग
• ब्रिज पर सिंगल लाइन से आवाजाही
• शाम 5–8 बजे: मंदिर हसौद व नंदनवन कटिंग पर भारी वाहन रोके जाएंगे
⚙️ प्रशासनिक तैयारियां
सभी डायवर्सन पॉइंट पर रूट मैप और संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे
24×7 वालेंटियर और ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी
ब्रिज, सिरसा गेट और अमलेश्वर में क्रेन की व्यवस्था
खराब वाहन को तुरंत हटाने के निर्देश
📢 दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत अवधि के दौरान कुम्हारी मार्ग से बचें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें। नियमों का पालन कर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

