होली पर दुर्ग पुलिस अलर्ट: एसपी-आईजी ने संवेदनशील इलाकों में खुद संभाली कमान, 900 जवान तैनात


दुर्ग, होली पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक ने सुपेला और भिलाई नगर थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों का मोटरसाइकिल से दौरा कर ड्यूटी में तैनात बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने भिलाई और छावनी सब डिवीजन का भ्रमण कर होली ड्यूटी की समीक्षा की और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।
पुलिस द्वारा संवेदनशील और पूर्व में अपराध प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग कर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों के जरिए भी प्रमुख स्थानों पर नजर रखी जा रही है।
महिला और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष महिला पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया गया है। जिले में लगभग 900 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। त्वरित कार्रवाई के लिए “बाज़” क्विक रिस्पांस टीम को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। जरूरत के अनुसार कार्यालयीन स्टाफ को भी फील्ड ड्यूटी में लगाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *