तितुरडीह में 2 किलो 30 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई


दुर्ग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहन नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 30 ग्राम गांजा और 2200 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
08 फरवरी 2026 को थाना मोहन नगर को मुखबिर से सूचना मिली कि तितुरडीह क्षेत्र में एक व्यक्ति सफेद रंग के झोले में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तितुरडीह स्थित भट्टी दुकान के पास दबिश दी।
दबिश के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद हुआ। मामले में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी
गोपाल नाग (38 वर्ष), निवासी तितुरडीह, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 2 किलो 30 ग्राम
▪️ नगदी रकम 2200 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *