यार्ड रीमॉडलिंग का असर: रायपुर–ओडिशा रूट की 4 पैसेंजर ट्रेनें 5 दिन तक रद्द



रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में आरंगमहानदी स्टेशन तथा टीटलागढ़–लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते रायपुर से चलने वाली और रायपुर आने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर और विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी। वहीं रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर भी 31 जनवरी से 4 फरवरी तक नहीं चलेगी, जबकि जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
रेलवे ने यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी पूछताछ काउंटर से ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *