
दुर्ग |
थाना सुपेला, जिला दुर्ग पुलिस ने न्यू कृष्णा नगर क्षेत्र में हुई नकबजनी (चोरी) की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का लॉकेट (कीमत लगभग 50,000 रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
घटना का विवरण :
प्रार्थीया दलवीर कौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 8, महोबिया क्लिनिक के पीछे, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 23.11.2025 को सुबह लगभग 09:30 बजे वह अपनी मां सुमित्रा के साथ घरेलू सामान खरीदने बाजार गई थीं। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर चाबी पास की खिड़की में रखी गई थी।
बाजार से वापस लौटने पर देखा गया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, घरेलू सामान बिखरा पड़ा था तथा लोहे की अलमारी को तोड़कर उसमें रखी नगदी 10,000 रुपये और सोने का लॉकेट (कीमत लगभग 50,000 रुपये) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 60,000 रुपये थी।
पुलिस कार्रवाई :
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1392/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही आरोपी बलवंत सिंह उर्फ बबलु को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की घटना को स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.12.2025 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण :
नाम – बलवंत सिंह उर्फ बबलु
पिता का नाम – मुख्तार सिंह
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
इस कार्रवाई में योगदान :
निरीक्षक विजय कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक अजयशंकर अविनाशी, प्रधान आरक्षक देवानंद साहू एवं आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।