
दुर्ग । थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा 28 पेटी देशी मदिरा के अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई जारी रखते हुए तीन और सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 29.11.2025 को पत्थर खदान नंदिनी खुंदिनी के पास वाहन टाटा सफारी क्रमांक CG 04 HD 7843 में 28 पेटी देशी मदिरा परिवहन करते हुए पुलिस ने आरोपीगण —
- नरेश कुर्रे (उम्र 38 वर्ष), साकिन ग्राम डूमर थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
- लवकेश उर्फ बबलू (उम्र 30 वर्ष), साकिन गिरहोला थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
- आर्यन कुमार लहरे (उम्र 24 वर्ष), साकिन ग्राम डूमर थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
- प्रभू बारले (उम्र 24 वर्ष), साकिन वार्ड 04 अहिवारा थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
- मैनेजर हितेश सय्यान (उम्र 38 वर्ष), साकिन समता कॉलोनी, चरोदा जिला दुर्ग
- विचित्र दास मानिकपुरी (उम्र 37 वर्ष), साकिन ग्राम परपोडी जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विवेचना के दौरान शासन देशी शराब दुकान नंदिनी खुंदिनी में पदस्थ तीन अन्य सेल्समैन की संलिप्तता पाई गई —
- नारायण जोगी (उम्र 41 वर्ष), साकिन वार्ड 10 ग्राम बागडूमर थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
- अमरजीत महतो (उम्र 26 वर्ष), साकिन वार्ड 21 नेहरू चौक चरोदा थाना भिलाई-03, जिला दुर्ग
- नितेश साहू (उम्र 23 वर्ष), साकिन ग्राम पेंड्री गोबरा थाना धमधा, जिला दुर्ग
उक्त तीनों आरोपियों को आज दिनांक 01/12/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।