शंकर नगर दुर्ग में बीती रात हुए हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । थाना मोहन नगर दिनांक 10.11.2025 को रात्रि में पार्वती निवासी शंकर नगर दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पति योगेश विश्वकर्मा को रात्रि लगभग 10:30 बजे तुषार, चंदन एवं तिलक ने बिना कारण धारदार वस्तु से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग गए। घायल को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने जांच पश्चात मृत्यु होना बताया।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक दर्ज कर अपराध धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण की पता साजी हेतु विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों तुषार, चंदन एवं तिलक को खोजकर हिरासत में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तारी की गई तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. तुषार नेताम उर्फ चटनी पिता राजेन्द्र नेताम, उम्र 23 वर्ष, निवासी आमापारा थाना मोहन नगर, दुर्ग।
  2. तिलक वैष्णव उर्फ दादू पिता रेवतीदास वैष्णव, उम्र 22 वर्ष, निवासी आमापारा थाना मोहन नगर, दुर्ग।
  3. चंदन कुमार साहू पिता उत्तम साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी आमापारा नया पानी टंकी के पास, मोहन नगर दुर्ग।

जप्ती: घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *