ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी सफलता – भिलाई नगर पुलिस ने 2 क्विंटल गांजा जब्त कर 1 वर्ष से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, सब्जी के आड़ में कर रहे थे सप्लाई

दुर्ग । दिनांक 08.02.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन में कुछ व्यक्ति सब्जी के नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उतई की ओर से सेक्टर-7 की दिशा में परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-7, सड़क 24 के पास घेराबंदी की गई, जहां पिकअप वाहन क्रमांक OD14/V4975 मिला। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

अगले दिन 09.02.2024 को पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें 7 सफेद बोरियों में भरा कुल 1 क्विंटल 70 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वाहन जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत पूर्व में लंबित इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की गई। जांच के दौरान पिकअप वाहन के मालिक राजीब कुमार नायक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने दो साथियों बुलू प्रधान और अनुज प्रधान के साथ मिलकर गांजा तस्करी की थी।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. बुलू प्रधान (30 वर्ष) – सरायपाली, उड़ीसा
  2. अनुज प्रधान (35 वर्ष) – मुनमुंडा, उड़ीसा
  3. राजीब कुमार नायक (41 वर्ष) – राउरकेला, उड़ीसा

कार्यवाही में प्रमुख भूमिका:
थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह, आरक्षक शहबाज खान, आरक्षक त्रिलोक भाटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *