सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही – धारदार चाकू से आमजन को डराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए


दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गणेश उत्सव के मौके पर डेरा बस्ती चन्द्रा मौर्या टाकिज के पास आरोपी माधो लाल बाटी निवासी डेरा बस्ती, वहीं चन्द्रा मौर्या टाकिज के पास झोपड़ी निवासी रूपलाल बाटी तथा कोसा नाला सुपेला झोपड़ पट्टी निवासी बाल्या भाटी एक-एक लोहे का धारदार चाकु लहराकर आमजन को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार लोहे का चाकु जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि पूरण लाल पनिका, राजेश तिवारी, प्रआर प्रहलाद सिंह सिरमौर, रामनारायण यदु, आरक्षक सुर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपुत का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक एवं धाराएं

  • अपराध क्रमांक 1022/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
    नाम आरोपी: माधो लाल बाटी निवासी डेरा बस्ती, थाना सुपेला जिला दुर्ग
  • अपराध क्रमांक 1023/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
    नाम आरोपी: रूपलाल बाटी निवासी झोपड़ी, थाना सुपेला जिला दुर्ग
  • अपराध क्रमांक 1024/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
    नाम आरोपी: बाल्या भाटी निवासी झोपड़ पट्टी, थाना सुपेला जिला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *