
भिलाई नगर। लगातार गिरते हुए भूजल स्तर को देखने के बाद नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को शक्ति से लागू करने के निर्देश दिए हुए हैं । इन कार्यों की लगातार स्वयं मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं जिससे निगम क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बेहतरीन होते जा रहा है । इसके साथ-साथ वूमेन फॉर ट्री जो केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है । महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से वृक्ष लगाना और उसका संरक्षण करने की दिशा में भी आयुक्त राजीव कुमार पांडे महिलाओं को विशेष दिशा निर्देश भी दिए हैं । इसी कड़ी में निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू के साथ नेहरू नगर के शास्त्री उद्यान, मधु कामिनी उद्यान, बक्शी उद्यान, योगा उद्यान, राशि उद्यान आदि स्थलों का दौरा किए हैं। पौधों को व्यवस्थित और विधिवत लगाने हेतु दिशा निर्देश दिए हैं। वहां निर्मित वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी बारीकी से अवलोकन किए हैं और उपस्थित सहायक अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा को निर्देशित किए हैं। साथ ही साथ महिला स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया । वृक्षों को संरक्षित करने की दिशा में उचित दिशा निर्देश भी दिए ।
इसके साथ-साथ सफाई व्यवस्था को लेकर भी निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे का औचक निरीक्षण रहा । जिसके तहत सड़कों एवं नालियों की सफाई का अवलोकन आयुक्त महोदय के द्वारा किया गया है ।
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है । रेनवाटर हार्वेस्टिंग को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई जिस तरह की रणनीति अपना रहा है और आम नागरिकों को जागरुक कर रहा है, इससे भविष्य में निगम क्षेत्र में पानी की कमी नहीं होगी । वह दिन दूर नहीं है जब भिलाई क्षेत्र का भूजल स्तर अपने प्राकृतिक रूप में आ जाएगा और क्षेत्र में पेयजल की समस्या पूर्णत: समाप्त हो जाएगी । निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, क्रिस्टोफर पाल उपस्थित रहे।
