अमानत में खयानत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


दुर्ग । थाना नेवई पुलिस को प्रार्थी अनिरुद्ध ताम्रकार निवासी जवाहर नगर दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी आकाश शर्मा निवासी जवाहर नगर दुर्ग ने उसे अधिक लाभ प्रदान करने का लालच देकर बेईमानीपूर्वक विभिन्न अवसरों पर दिनांक 28.12.2021 से 05.09.2022 के बीच उसके द्वारा दी गई राशि अपने खाते में प्राप्त कर ली। आरोपी ने उक्त रकम को न्यूट्रिशन कंपनियों को भुगतान न करते हुए अपने पास रख लिया और इस तरह प्रार्थी से लगभग 25,52,886 रुपये छलपूर्वक गबन कर लिए।

रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर दिनांक 28.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक हेमंत चंदेल तथा आरक्षक चंदन भास्कर का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *