तिजा पर्व पर पिपरिया में राम नाम की गूंज

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – “राम नाम की लूट है लूट सको तो लुट,अंत कल पछताएगा जब प्राण जाएगी छूट” यह कहावत तो आपने बुजुर्गों के माध्यम से सुनी ही होगी परन्तु इसकी जीवंत तस्वीर हमे उस वक्त देखने को मिली जब कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पिपरिया के बनिया पारा स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में तिजा पर्व के पवन अवसर पर नगर के सुरेश केशवानी के द्वारा चौबीस घंटों का अखंड राम नाम संकीर्तन (रामधुनि) का आयोजन करवाया गया जहां भगवान श्री कृष्ण गोपाल जी का झूला भी रखा गया साथ ही अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में सर्व प्रथम भगवान् श्री कृष्ण गोपाल जी का नगर भ्रमण धूम धाम से बाजे गाजे के साथ नाचते झूमते हुए नगरवासियों के द्वारा कराया गया, तत्पश्चात प्राण प्रतिष्ठा की गई , और फिर शुरू हुआ राम नाम का दौर जहां राम नाम पर अनेकों ग्रामों के दर्जनों राम भक्त ढोल नगाड़े की थाप पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में झाकिया रही आकर्षण का प्रमुख केंद्र

कार्यक्रम के दौरान अनेकों कलाकारों ने झाकियों के साथ अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी जिसमे कोई भगवान् श्री राम चंद्र जी के जीवनकाल का प्रदर्शन किया तो किसी ने मां दुर्गा व काली जी का जीवन चित्रण किया किसी ने भारत माता का स्वरूप देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तो किसी ने छत्तीसगढ़ महतारी का जीवनशैली बताया साथ ही कुछ कलाकारों ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न धरोहरों व संस्कृतियों पर भी झांकी निकाल कर अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।
जहां कार्यक्रम में मुख्य पुरोहित आचार्य श्री अमित शर्मा रहे तो वहीं मुख्य जजमान की भूमिका पर सुरेश केशवानी नजर आए,
इस अवसर पर नगर के हजारों नागरिकों ने दर्शन व श्रवण कर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया और भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *