
- थाना कुम्हारी पुलिस की कार्यवाही।
- म्यूल अकाउंट की जानकारी प्राप्त होते ही आरोपी को हिरासत में लिया गया।
- न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
- ऑनलाइन ठगी की रकम होना जानते हुए अपने बैंक खाता में म्यूल अकाउंटो में प्राप्त रकम को चेक के माध्यम से किया आहरण।
दुर्ग । आरोपी निशा बेहरा ने अपने एसबीआई खाते को 10,000/- रुपए कमीशन पर फेरीवाले को उपलब्ध कराकर कपटपूर्वक साइबर ऑनलाइन ठगी की रकम 4,50,000/- अपने खाते में प्राप्त की। बाद में इस रकम को अपने चेक से निकालकर फेरीवाले से 10,000/- रुपए कमीशन प्राप्त किया।
पुलिस ने आरोपी निशा बेहरा निवासी डी एम सी तालाब पार कुम्हारी का बैंक पासबुक, पैन कार्ड और चेक बुक जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। एक अन्य आरोपी फेरीवाले की तलाश जारी है।
नाम आरोपिया :- निशा बेहरा निवासी डी एम सी तालाब पार कुम्हारी