
थाना नेवई की त्वरित कार्यवाही।
घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार।
दुर्ग । दिनांक 23.08.2025 को एचएससीएल कॉलोनी, स्टेशन मरोदा में घटना घटित हुई। किराए से रहने वाली दीक्षा दुबे का अपने पति एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश से आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन दोपहर करीब 12 बजे खाना बनाने की बात पर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान दीक्षा दुबे ने पति के बाल पकड़ लिए, जिस पर आरोपी ने गला दबा दिया। दम घुटने से दीक्षा दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी का कृत्य धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पाए जाने पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 257/2025 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने 24.08.2025 को आरोपी एकल कुमार दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया।
इस कार्यवाही में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर, सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र कंवर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1442, 1052 एवं आरक्षक क्रमांक 983 का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी का नाम:
एकल कुमार दुबे, निवासी एचएससीएल कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग