
दुर्ग। उतई थाना पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी नेतराम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल दुकानों में ऑर्डर लेकर अल्प्राजोलम टैबलेट और ट्रामाडोल कैप्सूल जैसी नशीली दवाइयों का विक्रय करता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली टैबलेट, मोबाइल, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड और नगदी 2000 रुपये जब्त किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इससे पहले दिनांक 22 मई 2025 को सेलूद-पाटन रोड रजिया दुकान के पास चार आरोपियों—कृष्णा यादव, अजय यादव, मनोज डोंगरे और गोवर्धन लाल सिन्हा को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
अपराध क्रमांक 198/2025, धारा 8, 22(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी शिव चंद्र, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।