दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रूप से गैस भरने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 46 गैस सिलेंडर और अन्य सामान जब्त


दुर्ग। पुलिस ने रात्रि करीब 9 बजे बस स्टैंड के सामने भोला बाबा गैस रिपेयरिंग दुकान में दबिश देकर अवैध रूप से गैस भरने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान में बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर भरे जा रहे हैं और बिना लाइसेंस के रखा गया है।

सिटी कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में नोजल लगाकर गैस भरते हुए पाया। मौके पर अलग-अलग कंपनियों के भरे और खाली गैस सिलेंडर बड़ी संख्या में मिले।

पूछताछ पर आरोपी प्रमोद शाह, उम्र 44 वर्ष, निवासी पद्मनाभपुर, उपरोक्त कार्य के लिए कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। मौके से 46 नग छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, 10 उपभोक्ता गैस कार्ड, 1 पीतल का नोजल सहित कुल करीब ₹1.20 लाख मूल्य का सामान जब्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

जप्त सामग्री:

  • 10 भरे हुए इंडेन सिलेंडर (14.2 किग्रा)
  • 10 भरे हुए एचपी सिलेंडर (14.2 किग्रा)
  • 3 खाली एचपी सिलेंडर
  • 3 भरे हुए इंडेन सिलेंडर (19 किग्रा)
  • 5 खाली सिलेंडर
  • 1 भरा हुआ भारत गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा)
  • 8 भरे और 1 खाली इंडेन सिलेंडर (5 किग्रा)
  • 3 खाली प्राइवेट सिलेंडर (4 किग्रा)
  • 2 खाली प्राइवेट सिलेंडर (2 किग्रा)
  • 10 उपभोक्ता गैस कार्ड
  • 1 पीतल का नोजल

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:
उदय शंकर झा, अजय विश्वकर्मा, थॉमसन पीटर, गजेन्द्र यादव, हरीश राव, सतीश वानखेड़े, रेहाना बेगम


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *