
कवर्धा. चिल्फी घाटी में शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों के बाद भीषण जाम की स्थिति बन गई है। पिछले 10-12 घंटों से NH-30 पर ट्रैफिक पूरी तरह से ठप है और करीब 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी हुई है। छोटे वाहनों सहित यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, नागबोरी मोड़ पर पहले एक ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर हुई, जिसके कुछ समय बाद घाटी में ही एक ट्रक ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। इन घटनाओं के बाद से हाईवे पर दोनों ओर ट्रक, बस और अन्य यात्री वाहन फंसे हुए हैं।
मौके पर पहुंची चिल्फी पुलिस जाम को नियंत्रित करने की कोशिशों में लगातार जुटी हुई है।