खैरागढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी कलह आई सामने: जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा


खैरागढ़ । खैरागढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब किसी पर्दे में नहीं रही। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकरे ने पद से इस्तीफा देकर उस वर्चस्व की लड़ाई पर मुहर लगा दी है, जिसकी सुगबुगाहट राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से थी। ठाकरे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे पत्र में ‘व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों’ का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे के पीछे की वजहें

गजेंद्र सिंह ठाकरे को जब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी, तब से ही संगठन में दरारें दिखाई देने लगी थीं। अब उनके इस्तीफे ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जिला कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। ठाकरे के इस्तीफे के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस संगठनात्मक बदलाव को कैसे संभालती है और आगे की रणनीति क्या होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *