फर्जी एफ.डी.आर के मामले में रूद्रा इंजीनियरिंग को निगम भिलाई ने काली सूची में डाला।


भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में रूद्रा इंजीनियरिंग द्वारा कई जगह पर निविदा में भाग लेकर कार्य करने हेतु अनुमति प्राप्त की। उसके द्वारा अलग-अलग कार्यो के लिए निविदा के माध्यम से कार्यो को संपादित करने के लिए कार्य आदेश प्राप्त किया। रूद्रा इंजीनियरिंग द्वारा जो अपने कार्यो के लिए एफ.डी.आर जमा किया गया था, वह जाली था। जिसका बैंक से सत्यापन करने पर ज्ञात हुआ कि एफ.डी.आर जितनी राशि की है, उतनी राशि उस खाते में नहीं है।
इसकी जानकारी प्राप्त होते ही आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम के सभी जोन आयुक्त एवं अधीक्षण अभियंता को तत्काल रूद्रा एजेंसी को काली सूची में डालने का निर्देश दिए और उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। निगम द्वारा रूद्रा इंजीनियरिंग से जो कार्य करवाया जा रहा था, उसे बंद करवा दिया गया है। निगम इस एजेंसी से कार्य नहीं करवाएगी। उसे तत्काल काली सूची में डाल दिया गया है। ऐसा पत्र सभी जोन में भेज दिया गया है। यह पहली बार हुआ है कि काम करने वाली एजेंसी द्वारा अधिकारियो को गुमराह करते हुए फर्जी एफ.डी.आर जमा किया हो। इससे संज्ञान लेते हुए जो भी अन्य एजेंसी द्वारा एफ.डी.आर जमा किया गया है उसके भी सत्यता की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *