रायपुर में तीन सड़क हादसे: 19 लोग घायल, कई गंभीर

रायपुर । रायपुर में आज तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं, जिसमें कुल 19 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पहला हादसा बालोद में हुआ है, जहां शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहे एक ही परिवार के 17 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में दो बच्चें सहित महिलाएं शामिल हैं।

दूसरा हादसा गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के वेंकटनगर मुख्य सड़क मार्ग में हुआ है, जहां रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है। गौरेला के मथुरा पेट्रोल पंप के पास खड़ी स्कूल बस और ट्रक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्रेलर का ड्राइवर चोटिल हो गया। घटना के बाद चालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

तीसरा हादसा वेंकटनगर मुख्य सड़क मार्ग में हुआ है, जहां गिरवर गांव में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा। हादसे में एक ड्राइवर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क में लगा लंबा जाम। मौके पर पुलिस पहुंचकर सड़क में लगे जाम को हटाने में जुटी गई। जिले में बढ़ते सड़क हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *