
रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा उनके बैच का आवंटन कर दिया गया है। 2021 से 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत किया गया।
इन अधिकारियों को मिला बैच आवंटन:
- 2021 चयन सूची: हीना अनिमेष नेताम (2016 बैच), अश्विनी देवांगन (2018 बैच)।
- 2022 चयन सूची: डॉ. रेणुका श्रीवास्तव और आशुतोष पांडे (2019 बैच)।
- 2023 चयन सूची: अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम (2019 बैच)।
इस बैच आवंटन में अधिकारियों को उनके तत्काल वरिष्ठों के अनुसार उचित स्थान प्रदान किया गया है।