मुख्य आरोपी फरार, शराब महाराष्ट्र राज्य की, बाजार मूल्य लाखों रुपए में

भिलाई नगर, जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित ग्राम डंडेसरा से नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, हरीश पाटिल और उनकी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 361 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गए हैं। पकड़ी गई शराब महाराष्ट्र राज्य की बताई गई है, जिसका बाजार मूल्य लाखों रुपए के आसपास है।

सीएसपी हरीश पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि गश्त के दौरान आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब उतराई जा रही है। इस सूचना के बाद पाटिल और उनकी टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा। वहां 361 पेटी शराब बरामद की गई। पकड़ी गई शराब प्रीमियम व्हिस्की श्रेणी की है और यह महाराष्ट्र से तस्करी कर छत्तीसगढ़ लायी जा रही थी।

घटनास्थल से दो आरोपियों – धनराज निषाद और विजय निषाद – को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी ग्राम डंडेसरा के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका काम शराब की लोडिंग और अनलोडिंग करना था, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। शराब की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है, और पुलिस इस तस्करी नेटवर्क के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

यह मामला शराब तस्करी की एक और बड़ी घटना को उजागर करता है, जहां तस्करी कर राज्य की सीमाओं को पार करते हुए शराब की आपूर्ति की जा रही थी। पुलिस विभाग इस मामले में कड़ी कार्रवाई की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *