
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर शहीद पार्क, सेक्टर 05 भिलाई में स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 148 बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था – पहला वर्ग कक्षा 6वीं से 8वीं तक और दूसरा वर्ग कक्षा 9वीं से 12वीं तक। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट 03 प्रतिभागियों (बालक/बालिका) को यातायात दुर्ग पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर, बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई और उन्होंने सड़क सुरक्षा पर अलग-अलग विभिन्न प्रकार के पेंटिंग और रंगोली बनाए। यह प्रतियोगिता सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौतियों के बारे में जागरूक करना है।
