
भिलाई । भिलाई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मोटर साइकिल चोरी का आरोपी नाबालिक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। सशक्त एप के माध्यम से मोटर साइकिल चोरी का खुलासा हुआ है।
पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा चोरी गए वाहनों की शीघ्र पतासाजी हेतु सशक्त एप का लॉन्च किया गया है। इस एप के माध्यम से संदिग्ध मोटर सायकल/कार के बारे में तत्काल पतासाजी की जा सकती है।
थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध नाबालिक को ऐश्वर्या गैस एजेंसी ,उम्दा रोड के पास पकड़ा गया था। जिसने बताया कि वह गैस एजेंसी से लगे घर में कैमरा चोरी करने आया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल , कैची, पेचकस, पलाश बरामद किया है। जिसके संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव द्वारा उप निरीक्षक संकल्प राय व आरक्षक काशीराम बरेठ को थाना पुरानी भिलाई के सीसीटीएनएस आपरेटर आर. दीपक कुमार मंडावी के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा बताए गए चोरी के वाहन की जानकारी प्राप्त की गई है।