
जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक तेज़ रफ्तार कार ने दो बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा पुटपुरा गांव में एनएच-49 पर हुआ। तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में सकरेली निवासी ईश्वर नारंग की मौत हो गई, जबकि बाराद्वार निवासी विनोद कुमार बाराद्वार घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक केटरिंग में काम करते थे। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर ही घायल युवक की मदद की और अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।