
दुर्ग । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद जामुल में 10 करोड़ 78 लाख 85 हजार रुपए की लागत से कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
उन्होंने कहा कि जामुल इलाके में विकास कार्यों में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हमारी सरकार गांव और शहरों के सुव्यवस्थित विकास के लिए काम कर रही है। हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बने, नागरिकों के आवश्यकताओं के अनुरूप बने, इसके लिए योजना बनाकर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी की एक एक गारंटी पूरी की जाएगी। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए यहां के शहरों और गांव को विकसित बनाएंगे। हमारा छत्तीसगढ़ तेज गति से आगे बढ़ेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और जामुल नगर पालिका के पदाधिकारियों ने मिलकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लडडू से तौला। इस दौरान उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। बड़ा माला पहनाकर भी स्वागत किया गया।
विकास कार्यों की जानकारी
- विधायक निधि अंतर्गत 2 कार्य शामिल हैं
- 15वें वित्त आयोग के तहत 43 विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ 44 लाख रुपए
- अधोसंरचना मंद के 9 कार्यों के लिए 3 करोड़ और 30 लाख रुपए