
भिलाई । थाना सुपेला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी एम. देवा रेडडी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बैक आफ महाराष्ट्र सुपेला के सामने से एक मोटर सायकल सुपर स्प्लेन्डर काले रंग की क्रमांक सी.जी. 07 ए.टी. 8476 कीमती 40,000 रुपये चोरी की थी।
प्रार्थी चंदन यादव निवासी इमली चैक दुर्ग द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनकी मोटर सायकल चोरी हो गई है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा माल-मुल्जिम की पता तलाश में लगी हुई थी।
इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेहरू नगर बाजार चैक के पास चोरी की मोटर सायकल बिक्री हेतु ग्राहक तालाश रहा है। सूचना प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकारते हुए प्रार्थी की वाहन मो.सा. सुपर स्प्लेन्डर काले रंग की क्रमांक सी.जी. 07 ए.टी. 8476 कीमती 40,000 रुपये को बैक आफ महाराष्ट्र से चोरी करना बताया। आरोपी को आज दिनांक 10.12.2024 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि अजय शंकर अविनाशी आर. सूर्या प्रताप, दुर्गेश सिंह, कुलदीप शुक्ला, रविन्द्र बांधव का विशेष योगदान रहा।