कोरबा में पति ने पत्नी और दो बच्चों पर किया हमला, पत्नी की मौत, पति और बच्चे गंभीर

कोरबा । कोरबा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर सोते समय ब्लेड और पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चों और पति की हालत गंभीर है।

घटना दर्री थाना क्षेत्र के मोहन टॉकीज के पास की है। बताया जा रहा है कि मनोज साहू ने कर्ज ले रखा है और शेयर मार्केट में भी लाखों रुपए गवा चुका है। जिसके चलते वो परेशान रहता था। इसी के चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होते रहता था।

मनोज साहू ने अपनी पत्नी पर ब्लेड और पत्थर से हमला करने लगा। मां की चीख-पुकार की आवाज सुनकर बच्चियां उठ गई, तो उन पर भी हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। जब मौत नहीं हुई तो जहर खा लिया।

घटना की जानकारी लगने ही परिजन तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *