
रायपुर । रायपुर में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों को दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है¹। गिरफ्तार किए गए अफसरों में सुपरिंटेंडेंट इलोंका मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक शामिल हैं।
इन अफसरों ने दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपए की पेनल्टी का डर दिखाया और इसके सेटलमेंट के लिए पहले 75 हजार रुपए मांगे थे। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में सीजीएसटी अफसरों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है।