भिलाई में नशे की हालत में हमला: डिलीवरी बॉय को कटर से हमला कर घायल किया, आरोपी को भी मौके पर मिली पीटाई

दुर्ग । दुर्ग के भिलाई में एक दर्दनाक घटना घटी। नशे की हालत में एक व्यक्ति ने डिलीवरी बॉय पर कटर से हमला कर दिया, जिसमें डिलीवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट और उंगली में चोट आई है। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, हमलावर गुलशन देवांगन और पीड़ित छोटेलाल यादव दोनों अच्छे दोस्त हैं। छोटेलाल यादव फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता है, जबकि गुलशन गार्ड का काम करता था। रविवार शाम गुलशन, छोटेलाल और एक अन्य साथी भगवान यादव ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान गुलशन और छोटेलाल का आपस में विवाद हो गया।

विवाद के बाद छोटेलाल और भगवान यादव रुंगटा कॉलेज से थोड़ा आगे कुरुद की तरफ बढ़ गए। इस दौरान गुलशन अपने कुछ साथियों के साथ दोनों का पीछा करते हुए पहुंचा और फिर से विवाद शुरू कर दिया। भगवान दोनों को न लड़ने की समझाइश दे ही रहा था कि गुलशन ने कटर निकालकर छोटेलाल पर हमला कर दिया। इस हमले में भगवान यादव को भी चोट आई है।

गुलशन काफी नशे की हालत में था। इससे पहले कि वह और वार करता, वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और उसे इतना मारा कि वह वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया। वहीं भगवान और छोटेलाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *