
बिलासपुर । बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में एक युवक की बस चालक की लापरवाही से मौत हो गई। युवक बस के नीचे चक्कों में ग्रीस लगा रहा था, तभी चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी। युवक के चीखने पर चालक ने बस रिवर्स की, जिससे युवक दोबारा चक्के के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक युवक का नाम सद्दाम खान (35) था, जो ग्राम गतौरी का निवासी था। वह न्यू बस स्टैंड में वाहन मरम्मत का काम करता था। 31 अक्टूबर की दोपहर जय झूलेलाल बस सर्विस कंपनी की बस (क्रमांक सीजी 10 जी 1912) के नीचे चक्कों पर ग्रीसिंग का काम कर रहा था, जब यह हादसा हुआ।
सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में लापरवाही के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।