दुर्ग पुलिस ने नामी शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खंडूजा को गिरफ्तार किया

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने भिलाई के नेहरू नगर में अपोलो बीएसआर की शुरुआत करने वाले डॉ. एमके खंडूजा को गिरफ्तार किया है। उन पर बीएसपी कर्मचारियों, शहर के बड़े ग्रुप और अन्य लोगों से करोड़ों रुपये का गबन का आरोप है। पुलिस ने उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया और दुर्ग लाई है। सुपेला थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।

डॉ. खंडूजा बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व संचालक और बीएसआर स्कैन सेंटर भिलाई-दुर्ग-नागपुर के डायरेक्टर थे। वे नेहरू नगर में रहते थे। पिछले कुछ सालों से वे शहर के लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करके फरार थे। सुपेला थाने की स्मृति नगर चौकी में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर उप निरीक्षक वरुण देवता और प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम को कोलकाता भेजा गया। पुलिस की टीम ने शनिवार को डॉ. खंडूजा को गिरफ्तार किया। पुलिस उन्हें लेकर भिलाई पहुंच चुकी है। उन्हें सुपेला थाने में रखा गया है। पुलिस खंडूजा से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि खंडूजा ने कई करोड़ रुपये का गबन किया है। जल्द ही इस मामले में खुलासा भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *