
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम अपने निवास में पेरिस ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर से मुलाकात की। उन्होंने मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
मनु भाकर 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आई हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। वे ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं।