नक्सली हमले में चार जवान घायल

बीजापुर । बीजापुर के उसूर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने हत्या कर दी। नक्सली अपने साथियों की मौत से बौखलाए हुए हैं और छिटपुट घटनाओं से दहशत फैला रहे हैं। इस बीच नारायणपुर में माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें चार जवान घायल हो गए। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी हो रही है।

नक्सलियों ने अबूझमाड़ के मोहंदी जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया। जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *