गोबर से बन रहा सजावटी समान स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा।


भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में आज रानी शक्ति स्व-सहायता समूह द्वारा गोबर से बने सजावटी समान का प्रदर्शिनी लगाया गया। जिसको देखकर लोग आश्चर्य हो गये। गाय के गोबर से बने फूलदान, सजावटी समान, झुमर, लटकन, तोरण, दिया आदि विभिन्न प्रकार की सामग्री समूह की महिलाओ द्वारा बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन व नगर निगम भिलाई का यही प्रयास रहता है, स्व-सहायता समूह के माध्यम से परिवार की महिलाएं तरक्की करे, आगे बढ़े। इसी लिए शहरी अजीविका मिशन के माध्यम से रोजगारमुखी बनाया जा रहा है।


वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर नीरज पाल स्वयं देखकर आश्चर्य हो गये। कि वेस्ट से बेस्ट बनाने का हुनर जो समूह की महिलाओ का उन्होने देखा बहुत खुश हुए। विधायक रिकेश सेन ने लोगो से आवाहन किया कि हम सबको महिलाओ द्वारा बनाई गई सामग्री को खरीदकर उन्हे प्रोत्साहित करना चाहिए। जिसको हम बेकार समझकर फेंक देते है वही आज इनके द्वारा सुन्दर सा स्वरूप दिया गया है। जब हम समान खरीदेगे, इनका विक्रय होगा, इनके परिवार में भी खुसीयां आएगी। समूह की महिलाओ का उत्पाद खरीद के हम सब इनका मदद कर सकते है।
ऐसी मान्यता है गाय का गोबर सकारात्मक ऊर्जा खिंचता है और रेडियेशन को दुर करता है। गोबर के बने फूलदान, सजावटी समान, झुमर, लटकन, तोरण, दिया आदि सामग्री रखने से घर के आस-पास के वातावरण को शुद्व रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *