मॉर्निंग वॉक पर निकले किशोर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

बिलासपुर । पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम बेल्हा में एक दिल दहला देने वाली घटना में तेज रफ्तार बाइक के चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 12 वर्षीय किशोर सागर केंवट को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुधवार की सुबह सागर अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक का चालक वाहन लेकर भाग निकला। सागर के दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके घर पर दी, जिसके बाद स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए। अस्पताल में उपचार के दौरान सागर ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी बाइक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *