
रायपुर । राजधानी रायपुर के धरसीवां में एक भीषण सड़क हादसे में एक डॉक्टर और ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तरपोंगी के पास हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार और ट्रक दोनों सड़क के किनारे गढ्ढे में जा गिरे। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
यह हादसा धरसीवां थाना क्षेत्र का है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।