
विस्तार
रविकांत मिश्रा
भिलाई: मॉल में स्थित क्लब लिस्टोमेनिया हमेसा से विवादों में रहा है, बता दे की प्रशासन द्वारा इस क्लब को संचालित करने की जो गाइड लाइन निर्धारित की गई है उस गाइड लाइन के बिलकुल विपरीत लिस्टोमेनिया संचालित की जा रही है। शासन ने इसे 12 बजे रात तक संचालित करने का समय निर्धारित किया है उसके बावजूद इस क्लब को रात के 2 बजे तक संचालित कर क़ानून की धज्जिया उड़ाई जा रही है।

शनिवार को देर रात तक इसे संचालित किया जा रहा था बता की नशे के कारोबारी और नसेड़ीयों का अड्डा और रईस जादे लडके और लड़कियो के लिए नशे का सुरक्षित पनाहगार बनता जा रहा रहा है। यहां हर तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगो को देखा जा रहा है। लेकिन शासन की मेहरबानी से इसे संचालित करने वाले मौज उड़ा रहे है। वही दूसरी तरफ 11 बजे के बाद किराना स्टोर और पान ठेले खुले मिले तो पुलिस द्वारा लाठिया चला कर कार्रवाई की जाती लेकिन वही लिस्टो को 2 बजे तक खुलने पर कोई कुछ नहीं कहता जिम्मेदार इसपर कुछ भी कहने से कतराते है।पुरे मामले पर जिम्मेदारों के मौन धारण करने से लोगो को भी चकित कर रखा है। आम नागरिक और छोटे कारोबारीयों का ये कहना है की शासन का लिस्टोमेनिया के साथ ये अटूट प्रेम क्यों? इनपर क्यों कोई कार्रवाई नहीं होती।