कवर्धा में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी का घर फूंका और पुलिस को रोका

कवर्धाछत्तीसगढ़: रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान गांव के ही एक युवक के रूप में हुई है।

हत्या का शक जताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया और उसके घर पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में धमाका होने से गांव में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से घर में और भी लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना के बाद स्थिति को संभालने के लिए एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल लोहारीडीह गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *